RJ18-Logo
पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह ने दोस्त यश दयाल को किया था मैसेज। कही थी दिल छू लेने वाली बात।-banner
Kanika Sharma Author photo BY: KANIKA SHARMA 1.1K | 3 | 1 year ago

पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह ने दोस्त यश दयाल को किया था मैसेज। कही थी दिल छू लेने वाली बात।

पांच छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह ने दोस्त यश दयाल को किया था मैसेज। कही थी दिल छू लेने वाली बात।

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल के इस सीजन का 13 वां मैच बेहद रोमांचक भरा था। जहां आखिरी ओवर में 28 रन की जरूरत थी वही केकेआर के रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी थी। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यस दयाल 5 छक्के खाने के बाद बेहद मायूस हो गए थे। परिवार में घर के लोग भी दुखी हो गए थे। इस बीच रिंकू सिंह ने यश दयाल को मैसेज कर ढांढस बंधाया।

रिंकू सिंह ने कही थी दिल छू लेने वाली बात।

कोलकाता नाइट राइडर्स को ऐतिहासिक जीत दिलाकर हीरो बने रिंकू ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि, इस मैच के बाद मैंने यश दयाल को मैसेज किया था। मैंने उनसे कहा कि क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। तुम इस सबको भूल जाओ और अपनी गेंदबाजी पर फोकस करो। तुमने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे पहले मैच के दिन केकेआर ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यश दयाल को सांत्वना दी थी।

इससे पहले केकेआर ने भी दी थी हिम्मत।

बता दें कि इससे पूर्व केकेआर की ओर से भी यश दयाल के लिए दिल छू लेने वाला पोस्‍ट किया गया था। जिसमें लिखा था कि यह मैदान पर एक कठिन दिन था। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ये होता है। आप चैंपियन हैं, यश। आप मजबूती से वापसी करेंगे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ 20 लाख की बड़ी रकम में गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ने वाले यश दयाल उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं।  रिंकू सिंह ने बताया कि दोनों यूपी के लिए खेलते हैं और पहले से ही दोस्त हैं।

Tags bollywood entertainment filmy jagat
Share